आकाशीय बिजली से मवेशी की मौत, गरज-चमक के साथ हुई बारिश | Aakashiy bijli se maveshi ki mout

आकाशीय बिजली से मवेशी की मौत, गरज-चमक के साथ हुई बारिश

आकाशीय बिजली से मवेशी की मौत, गरज-चमक के साथ हुई बारिश

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - डिंडौरी कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम किसलपुरी के जलदामुड़िया में सोमवार की रात्रि आकाशीय बिजली से एक बेल की मौत हो गई। 

डिंडौरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है मवेशी की मौत से कृषक को आर्थिक क्षति हुई। जानकारी मिलते ही विभागीय डाक्टर ने पूरे अमले के साथ पहुंच मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार किया। ग्रामीणों ने कृषक केशव दुबे को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति बतौर मुआवजा राशि दिए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

मौके पर अजय बर्मन, अखलेश मिश्रा, केवलारी सरपंच छोटलाल मरकाम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post