नगर निगम कर्मी पर प्राणघातक हमला कर सनसनी फैलाने वाले चारों आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार | Nagar nigam karmi pr pranghatak hamla kr sansani failane wale charo aropi

नगर निगम कर्मी पर प्राणघातक हमला कर सनसनी फैलाने वाले चारों आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

नगर निगम कर्मी पर प्राणघातक हमला कर सनसनी फैलाने वाले चारों आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना सिविल लाईन में दिनांक 28-02-2020 को रात लगभग 10-15 बजे पुल नम्बर 1 के पास अंकुश पान दुकान के सामने मारपीट में घायल राजू रैकवार को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना प्राप्त होने पर विक्टोरिया अस्पताल पहुॅची पुलिस को राजू रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी रामपुर छापर ने बताया कि वह नगर निगम जबलपुर में अतिक्रमण शाखा दल प्रभारी के रूप में कार्यरत है, दिनांक 26-02-2020 के वह अपने दल के साथ मालगौदाम प्लेटफार्म न. 06 के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में शामिल था उस समय उसके एवं उसके कर्मचारियों के ऊपर श्याम, कंधी, मार्शल, एवं चंदन के द्वारा पथराव कर मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में की थी जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 40/2020 धारा 294,186,353,332,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध किया गया था। इसी बात को लेकर जब वह दिनांक 28-02-2020 को रात लगभग 9-30 बजे पुल नम्बर 1 स्थित अंकुश पान की दुकान के सामने पहुचा, जहॉ श्याम पहले से ही खड़ा था जो उसे देखकर कहने लगा कि तूने मेरे खिलाफ रिपोर्ट की है अभी तुझे देखता हॅू तभी चंदन, कंधी, मार्शल आ गये जो रिपोर्ट करने की बात को लेकर विवाद करने लगे श्याम ने उसे गिरा दिया कंधी एवं मार्शल ने हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये उसे पकड़ लिया, चंदन ने जान से मारने की नियत से चाकू से   हमला कर गले में चोट पहुचा दी उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बीच बचाव करने दौडे तो चारों वहां से भाग गये। चंदन, कंधी, मार्शल, श्याम के द्वारा जान से मारने की नियत से उस पर प्राण घातक हमला करते हुये चोटें पहुचाईं गयी है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 42/2020 धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना मे लिया गया।
                    
घटित हुई घटना को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में काफी आक्रोष था।  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.)  द्वारा आरोपियो की सरगर्मी से तलाश पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया इसके साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000-5000/-(पॉच-पॉच हजार ) रूपये का ईनाम भी उद्घोषित किया गया।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डॉ संजीव उइके, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री संजय भलावी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी। टीम कें द्वारा पतासाजी करते हुये 24 घंटे के अंदर आरोपी चंदन दिवाकर, मार्शल फ्रांसिस, श्याम बेन एवं कंधी बेन को पकड़ा जाकर पूछताछ करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
                    
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी चंदन उर्फ संतोष दिवाकर, पूर्व मे हुये सनसनीखेज पीटर हत्या काण्ड का मुख्य आरोपी है जो वर्तमान मे जमानत पर था, जिसकी मान्नीय न्यायालय से जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही पकड़े गये आरोपी  मार्शल के विरूद्ध लूट, मारपीट के 2 प्रकरण, श्याम बेन के विरूद्ध मारपीट, जुआ, शासकीय कार्य में बाधा, आपराधिक अतिचार के 6 प्रकरण, तथा कंधी बेन के विरूद्ध आपराधिक अतिचार, अड़ीबाजी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के 8 प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है।

उल्लेखनीय भूमिका- नगर निगम कर्मी राजू रैकवार पर चाकू से प्राणघातक हमला कर सनसनी फैलाने वाले चारों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री संजय भलावी के नेतृत्व में उप निरीक्षक बिशन लाल परतेती, कप्तान सिंह उइके, सहायक उप निरीक्षक अल्प नारायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक लालमन, बहोरी, आरक्षक विजय शर्मा, संजय मिश्रा, महिला आरक्षक राजकुमारी सनोडिया की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post