यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित होगा प्रथम रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट
बामनिया (प्रितेश जैन) - प्रथम रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट ट्रॉफी युवा कांग्रेस के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय एवं 7 स्टार कबड्डी क्लब बामनिया के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दिनांक 25-02-2020 को शाम 7 बजे किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय डाक बंगला पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम को एंट्री फीस 751 देना होगी। वही टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम मैडा की ओर से रखा गया है वही द्वितीय पुरस्कार ₹11000 कयूम शेख महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस की ओर से दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.विकांत भूरिया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष,अध्यक्षता विक्रम मैडा,अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस की विशिष्ट अतिध्य प्रारंभ होगा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक सकल व्यापारी संघ बामनिया एवं समस्त पत्रकार बामनिया व पेटलावद रहेंगे।
Tags
jhabua
