लोधीखेड़ा पुलिस और छिंदवाड़ा खनिज अधिकारी ने पकड़े अवैध रेत उत्खनन करते तीन पोकलेन मशीन
आज तक 24 न्यूज़ की खबर का हुआ असर
छिंदवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - जिले के सौसर तहसील की लोधीखेड़ा, सावंगा, रंगारी, मालेगाव,की कन्हान नदी पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन बड़ी ही जोरों पर चल रहा था, जिसकी खबर आज तक 24 न्यूज़ पर दिखाई गई, तब जाकर लोधीखेड़ा पुलिस एवं खनिज अधिकारी की जिला टीम ने सावंगा नदी में अवैध रूप से उत्खनन कर रहे, तीन पोकलेन मशीन को जप्त कर पुलिस सहायता केंद्र रेमंड चौक पर जमा किया, इस कारवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप चुका है और अवैध रेत का कारोबार करने वाले छुपे छुपे भाग रहे हैं, आपको बता दें कि कई दिनों से यहां पर अवैध रेत उत्खनन का कार्य बडे जोरों पर दिन दहाड़े चल रहा था पुलिस और खनिज अधिकारी के द्वारा की गई धरपकड़ कार्रवाई पर क्षेत्र की जनता ने सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
Tags
chhindwada