विदाई समारोह का हुआ आयोजन
तिरला (बगदीराम चौहान) - गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा मे दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के कनिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री अखिलेश चौरे एवं विशेष अतिथि श्री श्यामलाल यादव को सर्वप्रथम सरस्वती पूजा-अर्चना के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया ।तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी गाए गये।अपने संबोधन में श्री चौरे ने बताया कि विदाई के परिणाम हमेशा सुखद होते हैं ।श्री यादव ने सर्वाधिक अंक लाने के टिप्स प्रदान करते हुए कहा की इस विद्यालय से अनेक छात्र निकले जो आज सरकारी नौकरी मे विभिन्न पदो को सुशोभित कर रहे है। ये अच्छी परम्परा की शुरूआत है कि दसवीं कक्षा के छात्रो के विदाई समारोह में हम शरीक हुए हैं। आप विनम्र बने यही आपका गहना है। तथा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा करके विदाई दी गई।विदाई कार्यक्रम मे शा. प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र भी शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन 9 वीं कक्षा की छात्रा कुमारी शिवानी द्वारा किया गया ।आभार 10 वी कक्षा की छात्रा नैना पाटीदार द्वारा किया गया । जानकारी अरविन्द सिंह राठौर द्वारा दी गई ।
Tags
dhar-nimad

