आदिवासी ग्रामीणों इलाकों में सामुहिक रूप से विशाल मातृ-पितृ पूजन मनाया | Adivasi gramino ilako main samuhik roop se vishal matr pitr pujan

आदिवासी ग्रामीणों इलाकों में सामुहिक रूप से विशाल मातृ-पितृ पूजन मनाया 

जन सैलाब उमड़ा ग्रामीण इलाकों में मातृ-पितृ पूजन दिवस

आदिवासी ग्रामीणों इलाकों में सामुहिक रूप से विशाल मातृ-पितृ पूजन मनाया

रानापुर (ललित बंधवार) - रानापुर ब्लॉक के  ग्राम पंचायत रूपाखेड़ा में स्थिति स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में  एक दिवसीय सत्संग आयोजन किया उस व्यक्त आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित संतश्री आसारामजी बापू के दिव्या प्रेणा से राणापुर विकासखंड के ग्राम रूपाखेड़ा में सत्संग के दौरान का कहा स्वामी रामा जी महाराज ने बताया कि ,हमें पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर अपने देश की संस्कृति व विचारों को जीवन में धारण करना चाहिए जिससे हमारा जीवन सार्थक हो सके। जन्म देने वाले ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक होते हैं इसलिए माता-पिता के बताए हर रास्ते का अनुशरण करना चाहिए, 

आदिवासी ग्रामीणों इलाकों में सामुहिक रूप से विशाल मातृ-पितृ पूजन मनाया

श्री योग वेदान्त समिति की ओर से गुरुवार को  रुपाखेड़ा में मातृ-पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बापूजी के कृपा पात्र शिष्य स्वामी रामा जी महाराज के सत्संग से की गयी । मातृ-पितृ पूजन पर बच्चों ने माता-पिता को तिलक लगाकर पुष्पमालाएं अर्पित की ,पूजा की थाली सजाकर माता-पिता की पूजा-अर्चना की  माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीष दिया।स्वामी रामाभाई ने बताया कि विश्व मानव के मंगल के लिए बापूजी ने पिछले 14 वर्षो से यह अभियान प्राम्भ किया 14 फरबरी को ईश्वर के नाते मातृ-पितृ पूजन दिवस यानि सच्चा प्रेम पर्व मनाये, एक दूसरे को प्रेम करके अपने दिल के परमेश्वर को छलकने दे। इससे लाखो परिवार तबाह होने से बच रहे है। रामाभाई ने कहा कि कोई माँ-बाप नहीं चाहते कि हमारा बेटा या बेटी शादी के पहले ही किसी के चक्कर में आकर ओज-तेजहीन, तन-मन व दिल दिमाग से कमजोर हो जाये। इसलिए करीब हजारों भक्तगण मातृ-पितृ पूजन दिवस मना कर अपने बच्चो को अच्छे संस्कार दे रहे है। सत्संग पंडाल में बापूजी की श्रीगुरु चरण पादुका पूजन के दर्शन लाभ भी भक्तो ने प्राप्त किये । मातृ-पितृ पूजन दिवस के निमित पर ,साईं श्री लीलाशाह जी गुरुकुल  बच्चो ने शानदार कार्यकर्म कर सभी को भावभीभोर कर दिया । इस अवसर पर मुकेश परमार ,मांजुसिंह परमार ,नरवेसिंह परमार,कांतिलाल परमार, फकरु परमार,राजू परमार,राकेश हटीला,दिनेश राठोड, प्रतापसिंह परमार,राजेंद्र हटीला,सरदार सिंह परमार,आदि मौजूद रहे । उस वक्त  यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया व जनपद सदस्य विजय भाबोर श्रीफल भेंट कर रामा जी महाराज का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post