मोहनखेडा तीर्थ स्थल के म्यूजियम पर हुई 30 लाख की चोरी | Mohankheda tirth sthal ke museum or hui 30 lakh ki chori

मोहनखेडा तीर्थ स्थल के म्यूजियम पर हुई 30 लाख की चोरी

मोहनखेडा तीर्थ स्थल के म्यूजियम पर हुई 30 लाख की चोरी

झाबुआ (मनीष कुमट) - धार्मिक स्थलो की सुरक्षा को लेकर सकल जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ द्वारा राज्य शासन एवं प्रशासन से कडे प्रबंध की मांग करते हुये विगत दिनो देश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री मोहनखेडा स्थित पूज्य श्री आचार्य जयंतविजयजी मसा द्वारा स्थापित म्यूजियम में विराजित देव प्रतिमाओ की बहुमुल्य आभुषण आंगी सहित करीब 30 लाख रूपये की रजत स्वर्ण निर्मित पवित्र आभुषणो की चोरी को लेकर आका्रेश व्यक्त करते हुये कहा कि उक्त चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने के बाद भी आज तक चोरो का पता लगाने में नाकामयाब रही है। इसे लेकर सकल श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल बाबेल, धर्मचंद मेहता, राजेन्द्रकुमतार मेहता, वर्तमान अध्यक्ष संजय मेहता, मुकेश नाकोडा, सुभाष कोठारी, यंशवंत भंडारी, अशोक राठौर, संजय कांठी,अभय धारिवाल, नरेन्द्र पगारिया, संदीप जैन राजरतन, संतोष रूनवाल, प्रदीप जैन,बाबूलाल कोठारी, राजा रूनवाल, अंतिम भाई जैन, उल्लास जैन, जितेन्द्र जैन , रिंकु रूनवाल, डाॅ प्रदीप संघीव, भी आका्रेश व्यक्त करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहनखेडा तीर्थ स्थित म्यूजियम में हुई लाखो की चोरी का पता लगाकर अपराधियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे। यदि इस दिशा में कठोर कदम नही उठाए गए तो जैन समाज पुलिस प्रशासन की नाकामी के विरूद्ध आंदोलन करने में पिछे नही रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post