उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कागजों में ड्यूटी करते हैं कर्मचारी | Up swasthy kendra pr kagjo main duty krte hai karmachari

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कागजों में ड्यूटी करते हैं कर्मचारी

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कागजों में ड्यूटी करते हैं कर्मचारी

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - शासन के नियमों पर पानी फेर रहे स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं जबकि मौसमी बीमारियों को ने क्षेत्र में त्राही त्राही मचा रखी है।

जिला मुख्यालय डिंडौरी के नजदीकी गांव किसलपुरी के स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं मात्र नाममात्र को क्षेत्रीय लोगों को मिल पा रही है जबकि यहाँ आसपास के दर्जनों गांव के मरीज एवं डिलेवरी के अनेकों मामले आते हैं लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते बीमारी से पीड़ित लोगों को झोलाछाप चिकित्सकों की शरण लेने को बाध्य होना पड़ता है। जहां एक ओर क्षेत्र में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कागजों में ड्यूटी करते हैं कर्मचारी

दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा देने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसलपुरी स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से 2 वार्ड ब्वाय की तैनाती की, लेकिन वह मात्र कागजों में ही तैनात है। सूत्रों के अनुसार वर्षों से पदस्थ 2 वार्ड ब्वाय ललित यादव एवं पारसमणि मार्को एक वर्ष 1 बार भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे है। ग्रामीणों की माने तो उन्होंने दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को आज तक स्वास्थ्य केंद्र पर कभी नहीं देखा।

शासन ने अस्पताल को 24 घंटे खोले जाने के आदेश दिए, इसके बाद भी ये स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचते। किसलपुरी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर आर.पी.एस. मार्को क्यों दोनों स्वास्थ्य कर्मी पर किसी प्रकार की कोई नहीं कर रहे और न ही जिला में बैठे उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा रहे हैं। अब   स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद है और विभागीय कार्यवाई न होने से ग्रामीणों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post