कुश्ती के दंगल में रोशनी ने पाया विजेता का खिताब | Kushti ke dangal main roshani ne paya vijeta ka khitab

कुश्ती के दंगल में रोशनी ने पाया विजेता का खिताब

इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, जबलपुर के बीच हुआ कुश्ती प्रतियोगिता

कुश्ती के दंगल में रोशनी ने पाया विजेता का खिताब

बैतुल (रोहित दुबे) - मध्य प्रदेश एमेच्योर जिला कुश्ती संघ इंदौर के तत्वाधान में आयोजित 22 वीं महिला वर्ग की फ्रीस्टाइल मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 फरवरी 2020 एवं 16 फरवरी 2020 को जिला कुश्ती संघ इंदौर में संपन्न हुई। जिसमें बैतूल जिले के आमला विकासखंड के जनपद सदस्य ओमप्रकाश यदुवंशी की पुत्री कुमारी रोशनी यदुवंशी ने 50 किलोग्राम वजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता फाइनल  में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री तुलसी सिलावट ,वेस्टर्न रेलवे स्पोट्स अधिकारी एवं अर्जुन अवार्ड ,नेशनल अवार्ड विजेता पप्पू यादव उपस्थित थे ।जिनके द्वारा विजेता कु रोशनी यदुवंसी को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया ।

कुश्ती के दंगल में रोशनी ने पाया विजेता का खिताब

इंदौर में कुश्ती प्रतियोगिता 15 से 16 फरवरी तक आयोजित थी ।जिसमे क्वाटर,सेमीफाइनल ,फाइनल में जबलपुर,इंदौर ,भोपाल से प्रांजल पटेल,सोनम राठौर से रोशनी यदुवंसी ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।जानकारी के मूताबिक 22 -वी बालिका वुमन स्टाइल ,जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 15 से 16 फरवरी 2020 तक स्कूल नंबर 2 विजय बहादुर गुरु अखाड़ा छावनी इंदौर में( मध्य प्रदेश एमेचर कुश्ती संघ) द्वारा आयोजित की गई! जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त बालिका पहलवान कुमारी रोशनी यदुवंशी4 से 6 मार्च 2020 तक ,हिमाचल प्रदेश में राजा की मंडी शहर में  राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की ओर से भाग लेंगी। इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों ने रोशनी एवं उनके पिता ओमप्रकाश यदुवंशी को सचिन बिहारिया ,नन्दी साहू,चन्चलेश सोनी,बलवंत रघुवंसी,दिनेश ठाकरे, किशन पटेल,योगेश रघुवंसी,रोहित दुबे, बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कुश्ती के दंगल में रोशनी ने पाया विजेता का खिताब

Post a Comment

Previous Post Next Post