एनएसयूआई ने छात्र छात्राओं की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन | NSUI ne chhatr chhatrao ki samasya ko lekar sopa gyapan

एनएसयूआई ने छात्र छात्राओं की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन

जल्द से जल्द समाधान की कलेक्टर से की गुहार

एनएसयूआई ने छात्र छात्राओं की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - हुआ छात्रो की समस्या पर विशेष रूप से ध्यान देते हुये एन एस यू आई ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। एनएसयूआई ने समस्याओ पर जिक्र करते हुये बताया है कि, हाल फिलहाल कक्षा 9वी 11वी की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है और मार्च में बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो जायेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियो को रात्री अध्ययन में परेशानी होती है। जिसका कारण रात में बिजली का कट जाना है।

वहीं परीक्षा के समय पर ट्रेफिक पुलिस छात्रों के वाहन रोकती है पूरे कागज दिखाने के बाद भी चालान काट दिया जाता है जिसके कारण परीक्षा में बैठने में दिक्कत होती है। इसी कारण छात्र लेट भी हो जाते है।

एनएसयूआई ने कलेक्टर से निवेदन कर छात्र छात्राओ के लाइसेंस के लिये केम्प भी लगवाने कहा है।

साथ ही साथ खेल सामग्री में गड़बड़ी की जांच की मांग की है। एन एस यू आई ने ज्ञापन सौप कर छात्रो की समस्या के समाधान की जल्द मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post