ट्यूबवेल बंद करने पर लोगों में फेला आक्रोश, नगरपालिका पहुंचकर जताया विरोध
जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा बिना किसी सूचना के नगर के ट्यूबवेल बन कर दिए गए हैं जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्यक्त है आज बुधवार को 3:30 बजे लोगों की भीड़ नगरपालिका पहुंची वहां पर कांग्रेस नेता निजाम काजी जिला कांग्रेस सचिव अकबर मिर्जा महबूब ट्रेलर इस्तियाक मामू रशीद भाई एडवोकेट जावेद पॉपुलर रोशन भाई की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपस्थित पुरुष महिलाओं ने नगरपालिका के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और बताया कि बिना किसी सूचना के ट्यूबवेल बंद कर दिए है जिससे लोगों को पड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई गरीब नागरिकों के मकानों में नल कनेक्शन नहीं है और वहां सीधा ट्यूबवेल से ही पानी का दैनिक उपयोग हेतु पानी भरते चले आ रहे हैं और कई ऐसे नागरिक है उनके घरों में नल कनेक्शन ही नहीं हे वहां ट्यूबवेल से ही पानी भरते हैं वर्तमान में गर्मी का मौसम भी आ गया है और गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है और ट्यूबवेल बंद कर देने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उनको तत्काल चालू करवाना अति आवश्यक है कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में एक पत्र नगर पालिका सीएमओ को दिया है और ट्यूबवेल 24 घंटे में चालू करने की मांग की है।
Tags
jhabua
