श्री शर्मा ने संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया | Shri sharma ne sambhag ka padbhar grahan kiyaayukt

श्री शर्मा ने संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया

श्री शर्मा ने संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया

उज्जैन (रोशन पंकज) - 2001 बैच के आईएएस अधिकारी श्री आनन्द कुमार शर्मा ने आज  उज्जैन संभाग के कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व श्री शर्मा सागर में कमिश्नर तथा विदिशा एवं राजगढ़ जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने संभागायुक्त एवं कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शशांक मिश्र, अपर आयुक्त श्री पीएल कतरोलिया, अपर कलेक्टर श्री जीएस डाबर, उपायुक्त राजस्व श्री एसके भंडारी, संयुक्त आयुक्त विकास श्री सीएल डोडियार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

श्री शर्मा ने संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया

Post a Comment

Previous Post Next Post