भगवान महाकाल आज पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे | Bhagwan mahakal aaj panch mukharvind main darshan denge

भगवान महाकाल आज पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे

उज्जैन (रोशन पंकज)  - शिव नवरात्रि में श्री महाकालेश्वर मन्दिर में विराजमान भगवान महाकाल ने नौ दिन तक अलग-अलग रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिये। भगवान महाकाल फाल्गुन शुक्ल द्वितीया मंगलवार 25 फरवरी को पंच मुखारविंद में दर्शन देंगे। भगवान महाकाल पंच मुखरविंद में एकसाथ श्री मनमहेश, शिवतांडव, होल्कर, छबिना एवं उमामहेश मुखौटे के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के पश्चात वर्ष में एक बार ही ऐसा अवसर आता है, जब एक साथ भगवान महाकाल पांच मुखौटों में दर्शन देते हैं। इस वर्ष शिव नवरात्रि 13 फरवरी से प्रारम्भ होकर 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post