शिवाजी जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
शिवाजी का रूप धारण कर घोड़े पर विराजित शिवाजी
सेंधवा (रवि ठाकुर) - शहर में शिवजी जयंती के शुभअवसर पर पाटिल समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पाटिल समाज के धर्मशाला में पहुची शोभायात्रा के दौरान समाज की महिलाएं साफा बांध वह पुरुष सफेद कपड़ें पहन कर शोभायात्रा में शामिल हुए वही रथ में शिवजी की प्रतिमा भी विराजित थी जो शहर में जुलूस मार्गो से निकली वही घोड़े पर शिवजी का रूप धारण किये युवक भी जुलूस में शामिल हुआ जो आकर्षण का केंद्र रहा।