छत्रपती शिवाजी जंयन्ति पर हुई प्रतिमा की स्थापना
नगरपालिका द्वारा किया भव्य आयोजन, चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात
शिवराय युवा संगठन ने कायकर्म से बनाई दूरी
सौसंर (प्रवीण ठवरे) - सौसर के बहुचर्चित छत्रपति शिवाजी महाराज मामले में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जंयन्ति पर प्रसासन के चाक चौबन्ध व्यवस्था के बीच नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 9.30 बजे, स्थानीय विधयाक विजय चौरे व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण चाके पुर्व भाजपा विधायक रामराव महाले ने प्रतिमा का पुजन कर अनावरण किया,वही शिवराय युवा संगठन ने इस मामले में फिलहाल दूरी बनाए नजर आये, प्रतिमा की स्थापना पुलिस के लगभग 500 जवानों, जगह जगह cctv कमरे व दल बल की निगरानी में किया जा रहा था, वही सभी प्रकार की घटना से निपटने को प्रशासन तैयार दिख रहा था. मौहोल शांती पुर्ण रहा, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के समर्थक जय भवानी जय शिवाजी के नारे लगाते हुए दिखे।
Tags
chhindwada