जिले के चार जलशयों के इमरजेंसी एक्शन प्लान पर कार्यशाला का हुआ आयोजन | Jile ke 4 jalashayo ke emergency action plan pr karyashala

जिले के चार जलशयों के इमरजेंसी एक्शन प्लान पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिले के चार जलशयों के इमरजेंसी एक्शन प्लान पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - जिले में जल संसाधन विभाग के चार जलाशय सर्राटी, मुरूमनाला, नहलेसरा एवं खराड़ी के पुनर्वास का कार्य ड्रिप योजना के अंतर्गत कराया गया है। केन्द्रीय जल आयोग की गाईडलाईन के अनुसार इन जलाशयों में इमरजेंसी एक्शन प्लान लागू किया जाना है। इसके लिए आज 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टेक होल्डर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नई दिल्ली से आये मुख्य अभियंता श्री गुलशन राज, ड्रिप सिंचाई के श्री प्रमोद नारायण, श्री गौरव सिंघई, अन्य विभागों के विशेषज्ञ व वैज्ञानिक, जल संसाधन विभाग बालाघाट के अधीक्षण यंत्री श्री एस एस गहरवार एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यशाला में बताया गया कि बालाघाट मध्यप्रदेश का प्रथम जिला है जिसमें इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करने अवसर मिला है। बड़े जलाशयों की संख्या और उनसे सिंचाई के मामले में बालाघाट जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जलाशयों का उपयोग सिंचाई, पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराने, बाढ़ नियंत्रण एवं ऊर्जा तैयार करने के लिए किया जाता है। जलाशय देश के विकास में अपना योगदान देते है। जलाशयों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण के लिए सतत प्रयास किये जाते रहे है। बालाघाट जिले के ड्रिप योजना के अंतर्गत बनाये गये सर्राटी, मुरूमनाला, नहलेसरा एवं खराड़ी के संरक्षण की जरूरत है। अधिक वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में इन जलाशयों को सुरक्षित और संरक्षित रखने एवं फसलों व आम जन को नुकसान न हो इसके लिए कार्य करने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post