रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर पुलिया जमीदोज होने के बाद बनाया गया व्यकल्पिक मार्ग खतरों से खाली नही | Raipuriya jhabua marg pr puliya jamidoz hone ke baad banaya gaya vyakalpik marg khatro se khali nhi

रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर पुलिया जमीदोज होने के बाद बनाया गया व्यकल्पिक मार्ग खतरों से खाली नही

मार्ग पर बिना मुंडेर का कुआं दे रहा फिर दुर्घटनाओं का आमंत्रण

रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर पुलिया जमीदोज होने के बाद बनाया गया व्यकल्पिक मार्ग खतरों से खाली नही

पेटलावद (मनीष कुमट) - 5 फरवरी की सुबह रायपुरिया झाबुआ मार्ग मां बगलामुखी पेट्रोल पंप समीप एक पुल धराशाई हो गया था जिससे जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया था लोक निर्माण विभाग ने आनन-फानन में एक वैकल्पिक मार्ग बनाया ताकि मार्ग पर चलने वाले वाहन को कोई तकलीफ ना पड़े लेकिन जो वैकल्पिक मार्ग बनाया वह इस तरह से बनाया की लंबे समय तक नहीं चल पाएगा जो मार्ग बनाया है उसके पास मैं बिना मुंडेर वाला कुआं बना हुआ है जो पानी से भरा हुआ है दूसरी ओर नाला गहरा होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है विभाग ने रोड चालू कराने के लिए कोई भी मापदंड नहीं अपनाया गया सिर्फ 4 से 5 बड़े खंबे लगा दिए उससे क्या होगा क्योंकि जो खंबे गड़े हुए हैं वह तो सिर्फ मिट्टी में दबे हुए ही दिखाई दे रहे हैं अगर किसी वाहन का टक्कर लगते ही वह खंबे नीचे गिर जाएंगे जबकि होना यह था कि उन्हें जमीन के अंदर गाड़ कर उनके ऊपर तार फेंसिंग करना चाहिए थी ताकि वाहन मालिकों को मालूम पड़ सकें यहां पर कुआ है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ इस मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की आवाज जाहि बनी रहती है बड़े-बड़े ट्राले लोडेड वाहन इस मार्ग से ही निकलते हैं नवीन पुल बनने में करीबन 6 से 7 महीने लग सकते हैं विभाग ने तो अपनी ओर से इतिश्री कर लिया है ग्रामीण जनों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग पुणे सुरक्षा होना चाहिए ताकि कोई अनहोनी घटना ना कर सके रात के अंधेरों में तो बिना मुंडेर वाला वह दिखता ही नहीं है।

रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर पुलिया जमीदोज होने के बाद बनाया गया व्यकल्पिक मार्ग खतरों से खाली नही

Post a Comment

Previous Post Next Post