40 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का विधायक वालसिंग मेड़ा द्वारा किया गया भूमिपूजन | 40 Lakh ki lagat se hone wale vikas karyo ka vidhayak vailsingh meda dwara kiya gaya

40 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का विधायक वालसिंग मेड़ा द्वारा किया गया भूमिपूजन

40 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का विधायक वालसिंग मेड़ा द्वारा किया गया भूमिपूजन

पेटलावद (मनीष कुमट) - विधायक वालसिंग मेंडा द्वारा शुक्रवार को पेटलावद क्षेत्र के रामपुरिया, खामडीपाडा, ठीकरीया और रामगढ में करीब 40 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमे विधायक श्री मेड़ा द्वारा 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खामडीपाड़ा से बावड़ी मार्ग एवं रामपुरिया के बावड़ीखाली में 14 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया का भूमि पूजन किया, वहीं दूसरी ओर नवीन ग्राम पंचायत ठीकरिया पाड़ा में आईडीपी योजना मे स्वीकृत 12 लाख रुपए की पुलिया के साथ-साथ थांदला बदनावर मार्ग पर स्थित मॉडल स्कूल पर प्रतीक्षालय के लिए दो लाख की राशि स्वीकृति, वही दो-दो लाख रुपये के चबूतरों की भी स्वीकृति दी गई। वही कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की मदद योजना के अंतर्गत बांद्रा रूंडा के हितग्राही मृतक के वारिस भुरा खेता वसुनिया को एक क्विंटल अनाज की पर्ची भी भेंट की।

कार्यक्रम में विधायक के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर हनुमंतसिंह डाबडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ठा. चंद्रवीर चंद्रवीरसिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य कलावती गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह,युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम मेडा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी, जिला महामंत्री सुरेश मुथा, विधायक प्रतिनिधि मन्नालाल हामड, जीवनसिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी चंदू राठौड़, संजय लोढ़ा, एनएस गेहलोत, सरपंच भैरूलाल चरपोटा, उपसरपंच राधेश्याम आजना, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। आभार जनपद पंचायत पेटलावद के पंचायत निरिक्षक ज्ञानसिंह चैहान ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post