6 हजार रूपये छीनने वाला शातिर बदमाश मोनू उर्फ बंदर पकड़ा गया | 6 Hazar rupye chhinne wala shatir badmash monu

6 हजार रूपये छीनने वाला शातिर बदमाश मोनू उर्फ बंदर पकड़ा गया
        
6 हजार रूपये छीनने वाला शातिर बदमाश मोनू उर्फ बंदर पकड़ा गया

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना गोरखपुर में दिनांक 06-02-2020 के रात लगभग 00-30 बजे धनवंतरी विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी शक्तिनगर शिवाजी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05-02-2020 को वह अपनी एक्टिवा से रांझी घरेलू काम से गया था, वापस आते समय रात लगभग 10 बजे मोनू उर्फ बंदर उसे खालसा कालेज के पास मिला और उसकी गाड़ी रोक लिया वह गाड़ी से उतरा तो मोनू पैसे मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो मोनू ने चांटा मारा एवं डरा धमकाकर चाकू का भय दिखाकर उसके जेब में रखे  6 हजार रूपये छीन लिया, उसने जौर से चिल्लाया तो लोगों के आता देख मोनू उर्फ बंदर भाग गया रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर  प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
             
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डॉ. संजीव उइके एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी गोरखपुर श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी, ठीम के द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये  आज दिनॉक 7-2-2020 को मोनू उर्फ बंदर पिता राजेश बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर को सरगर्मी से तलाश कर पकडा गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू एवं छीने हुये रूपयें में से नगदी 2 हजार रूपये बरामद किये गये है शेष 4 हजार रूपये खाने पीने मे खर्च करना बताया।
             
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी मोनू उर्फ बंदर शातिर अपराधी प्रवृति का है जिसके विरूद्ध लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है, दिनॉक 5-2-2020 को ही जेल से छूटा था।
            
शातिर बदमाश मोनू उर्फ बंदर को पकडने मे आरक्षक निर्मल सनोडिया, संतोष चौकसे एवं प्रभात की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.)  ने नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post