पुलिस द्वारा बिना रायल्टी अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रक पकड़े | Police dvara bina royalty awaidh ret parivahan karte hue 2 truck pakde

पुलिस द्वारा बिना रायल्टी अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रक पकड़े

रेत का अवैध उत्खनन कर धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग डंम्फर, खनिज विभाग मौन


छिंदवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - सौंसर तहसील के लोधीखेड़ा, रंगारी ,सावंगा, मालेगाव, संगम, यहां की कन्हान नदी में इन दिनों दिन दहाड़े पोकलेन मशीन नदी में उतार कर अवैध उत्खनन किया जा रहा है,, और धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन सड़क से गुजर रहे हैं,, इसके बावजूद खनिज विभाग मौन बैठा हुआ है, ,हर कोई इस क्षेत्र नेता, दलाल, ठेकेदार,,बस रेत की अवैध उत्खनन करने में लगे  है, रात दिन ओवरलोड वाहन पुलिस सहायता केंद्र रेमंड चौक से गुजर रहे हैं, लेकिन कोई विशेष कार्रवाई नहीं की जा रही है, लेकिन आज थाना लोधिखेड़ा पुलिस द्वारा औधोगिक क्षेत्र बोरगांव के उमिया कम्पनी के पास से बिना रायल्टी अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रक MH-40-BL1981 व  MH-40-BG5781 को पकड़कर खनिज विभाग के तहत कार्यवाही की है,उक्त कार्यवाही लोधीखेडा थाना प्रभारी मनिष सिह भादोरिया, आरक्षक शुभम बघेल, अखिलेश सिंह द्वारा की गई, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी इस क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे हैं ,और इसी का रेट तस्कर फायदा उठा रहे हैं,, क्षेत्र में कुछ दिन के लिए कार्रवाई होती है और अवैध उत्खनन पर विराम लगता है,, और फिर दो-चार दिन बाद फिर जोरों पर रेत उत्खनन का कार्य शुरू हो जाता है,, ऐसा आंख मिचौली का खेल इस क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है ,और वो भी प्र्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कमलनाथ के गृह जिला में और प्रशासन मौन बैठा है,,, कोई ऐसी बड़ी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है कि जिससे अवैध उत्खनन ओवरलोड वाहन रात दिन पोकलेन से नदी का उत्खनन पर कोई विराम नहीं लग रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post