जय शिवाजी, जय भवानी घोष के साथ शिवाजी जयंती मनाई
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - बुधवार अाज 19 फरवरी संस्था शिवराय जगदंब के धनंजय नानूराव थोराट ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज देश के गोरव शौर्य और पराक्रम के पर्याय आदर्श शासन करता भारतीय बसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले आदर्श मातृभूमि के लिए उनकी निष्ठा समर्पण और बलिदान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती मनाई गई ।
हांउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमाँ पर माला अर्पण कर जयंती मनाई गई। जय शिवाजी जय भवानी के नारे लगाए गए। प्रमुख वक्ताओं ने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मीठाई बाटी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी, डॉ हेमंत हीरोले, बालकृशन पाटिल ,गणेश पाटिल , सुनील बोरसे ,सुमित जायसवाल, उमेश तलेले,गोरव कुराडे,नवनित पाटिल, हर्षल पाटिल, भावेश बोरसे,कुदंन फालक, दीपू यादव,लखन मराठा, राजकुमार शेखावत, चिंनु सक्सेना, जयेश पाटिल, विक्रांत महाजन, अभिषेक देवडा, जयेंश धनुरे, देवेंद्र पाटिल, मोहित तिवारी, ईश्वर पाटिल,लकी सावले, आदित जान भारी तादाद में शामिल थे। अाभार संस्था शिवराय जगदँब ने माना
Tags
dhar-nimad
