प्लास्टिक के स्टॉपर उखड़े लोग गिर पड़ रहे
धामनोद (मुकेश सोडानी) - धामनोद महेश्वर मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है नगर की अधिकांशत स्कूल एवं महाविद्यालय इसी मार्ग पर होने से पढ़ने वाले छात्र भी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं पूर्व में यहां पर प्लास्टिक के स्टॉपर पर लगाए गए थे जो कि भार वाहन के निकलने के कारण उखड़ कर गए यहां के नागरिकों ने नगर पंचायत में स्थाई गतिरोधक बनाने की मांग की थी लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई जिससे उपरोक्त मार्ग पर अंधाधुंध गति से बाइकर्स तेज गुजरते हैं आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाए होती रहती है शुक्रवार भी दोपहर एक बाइक चालक उपरोक्त मार्ग पर गिर गया।
Tags
dhar-nimad
