बीएसएनएल कार्यालय से एन.ए. मंसुरी (एटीटी) पद से 29 फरवरी को हो रहे सेवानिवृत्त | BSNL karyalay se NA Mansuri ATT pad se 29 february

बीएसएनएल कार्यालय से एन.ए. मंसुरी (एटीटी) पद से 29 फरवरी को हो रहे सेवानिवृत्त

जिला अधिकारी सहित कर्मचारी होंगे शामिल

बीएसएनएल कार्यालय रतनपुरा (झाबुआ) में होगा बिदाई समारोह

बीएसएनएल कार्यालय से एन.ए. मंसुरी (एटीटी) पद से 29 फरवरी को हो रहे सेवानिवृत्त

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - बीएसएनएल कार्यालय पेटलावद से श्री नुरअफजल मंसुरी निवासी ग्राम बामनिया (ए टी टी) पद से 29.2.2020 को सेवानिवृत्त हो रहे है जिनका बिदाई समारोह भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय रतनपुरा (झाबुआ) में होगा जंहा पर बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूरसंचार विभाग के जिला अभियंता अधिकारी सहित कर्मचारियो द्वारा सम्मान कर शुभकामनाए दी जाएगी। एन.ए.मंसुरी द्वारा अपने कार्यकाल में दूरभाष केन्द्र टेमरिया, बामनिया, खवासा, पेटलावद प्रभारी रहते हुए अपनी सर्विस जिम्मेदारी के प्रति पूरी निष्ठापूर्वक निभाया है। ओर इन्हें मध्यप्रदेश दूरसंचार परिमण्डल भोपाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों सी.एफ.ए (लेण्डलाइन/ ब्राडबेण्ड) सी एम (सेलुलर मोबाईल) सेवाओं के लिए वर्ष 2015 -16 में विशिष्ट सेवाओं के लिए जिला अभियंता अधिकारी द्वारा संचारश्री श्रेय से ओर कार्यरत रहते हुए उपमंण्डल अधिकारीयों द्वारा प्रशंसा पत्रों से भी नवाजा गया। विभाग में रहते हुए अपनी पूरी सर्विस इतनी ईमानदारी, कार्य के प्रति मेहनत, लगन, निष्ठापूर्वक निभाया की अपनी पूरी सर्विस पेटलावद तहसील में पूरी करली ओर अब अपने कार्य जिम्मेदारी से शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे है ओर इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण एवं परिवारजन आदि शामिल होंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post