पंचायत सचिव पर हुए हमले को लेकर सचिवो ने खोला मोर्चा | Panchayat sachiv pr hue hamle ko lekar sachivo ne khola morcha

पंचायत सचिव पर हुए हमले को लेकर सचिवो ने खोला मोर्चा

रैली निकालकर कलेक्टर ओर एसपी के नाम सोपा ज्ञापन

पंचायत सचिव पर हुए हमले को लेकर सचिवो ने खोला मोर्चा

आलीराजपुर (रफीक किरेशी) - जिले के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर के पंचायत सचिव शहजाद खान पर गत दिनो हुए प्राणघातक हमले को लेकर बुधवार को पंचायत सचिवो ने काम बंद कर मोर्चा खोला। जिला पंचायत सचिव संगठन ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही को लेकर जिला मुख्यालय पर एक रैली निकालकर कलेक्टर सुरभी गुप्ता ओर एसपी श्री त्रिपाठी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही पंचायत संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सचिव पर हमलावरो पर खिलाफ कठोर कार्यवाही नही हुई तो आगामी दिनो मे जिले के पंचायत सचिव काम बंद कर उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिलेभर के पंचायत सचिव मोजुद थे। 

पंचायत सचिव पर हुए हमले को लेकर सचिवो ने खोला मोर्चा

क्या है ज्ञापन में

सोपे गए ज्ञापन मे पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीसिह नायक ने बताया कि पंचायत सचिव शहजादा खान के साथ हूए प्राण घातक हमले की संगठन घोर निंदा करता है ओर हमला करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते है। ज्ञापन मे पंचायत सचिव संगठन ने बताया की पंचायत सचिव शेहजाद खॉन अपनी ग्राम पंचायत छोटा खुटाजा में दिनांक 17.02.2020 को प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति के लिए ग्राम पंचायत गए थे। जहा उन पर प्राण घातक हमला हुआ जिसमें सचिव को गम्भीर चोटे आई है। हमलावार अज्ञात बताये जा रहे है, जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जावें घटना को देखते हये जिले के सचिवों में आक्रोश एवं देहशत है। इस तरह की घटना को देखते हुये शासन की योजनाओं को जमीन पर क्रियान्वयन कैसे की जावें। उक्त घटना आए दिन होती रहती है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुये सात दिन में गिरफ्तार किया जावें। अन्यथा पूरे जिले के सचिव संगठन के बैनर तले आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उक्त घटना की मध्यप्रदेश की पंचायत सचिव संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष मोतीसिह नायक, जिलाध्यक्ष नानसिंह चोहान रामसिंह बिलवाल झाबुआ जिलाध्यक्ष, शांतिलाल कतिजा, कवरसिंह भिण्डे, गजराजसिह डावर, रेहान अली एवं जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष आदि संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की घोर निदा करते हुवे उचित कार्यवाही की मांग करते है कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post