बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत परियोजना स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदौरिया ने जिले के समस्त परियोजना अधिकारियो को निर्देष दिये है कि वे बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत परियोजना स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करें। यह कंट्रोल रूम 31 दिसम्बर 2020 तक नियमित रूप से सुबह 9 बजे से षाम 6 बजे तक खुला रखा जावे। इस कंट्रोल रूम में एक कर्मचारी की ड्यूटि लगाई जावे। संबंधित कर्मचारी बाल विवाह से संबंधित जानकारी प्राप्त होने पर परियोजना अधिकारी को अवगत करावेगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदोरिया का मोबाईल नम्बर 9425980823 तथा 8770506411, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चैहान का मोबाईल नम्बर 7024543419, परियोजना अधिकारी थांदला श्री जामसिंह मुवेल का मोबाईल नम्बर 9770016877, परियोजना अधिकारी पेटलावद कुमार ईषीता मसानिया का मोबाईल नम्बर 8319415417, परियोजना अधिकारी मेघनगर श्रीमती वर्षा चैहान का मोबाईल नम्बर 7697130123, परियोजना अधिकारी झाबुआ श्रीमती मीरा गाडगे का मो. नं. 9827825981, प्रभारी परियोजना अधिकारी रामा श्रीमती नाजिया खान का मो.नं. 9617525173 तथा प्रभारी परियोजना अधिकारी रानापुर श्रीमती अल्का तिवारी का मो.नं. 8839213948 है।
Tags
jhabua
