जिला कांग्रेस ने पंचायत सचिव पर हुवे हमले की घोर निंदा कर आरौपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की | Jila congress ne panchayat sachiv pr hue hamle ki ghor ninda kr

जिला कांग्रेस ने पंचायत सचिव पर हुवे हमले की घोर निंदा कर आरौपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की


आलीराजपुर। विगत दिनो जिले के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर के पंचायत सचिव शहजाद खान पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने घोर निंदा कर व्यापक आक्रोश जताते हुवे पुलिस अधिक्षक श्री त्रिपाठी से आरोपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि आजाद नगर पंचायत सचिव खान के साथ हुए प्राण घातक हमले की हम घोर निंदा करते है ओर हमला करने वालो के खिलाफ उचित कार्यवाही करना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन  उक्त मामले को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुए दोषियो के खिलाफ सख्त कदम उठाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो। श्री पटेल ने उक्त मामले की जानकारी से मुख्यमंत्री कमलनाथ पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल को भी अवगत कराया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post