कराटे चेम्पियनशिप में थांदला को गोल्ड मेडल | Karate championship main thandla ko gold medal

कराटे चेम्पियनशिप में थांदला को गोल्ड मेडल

कराटे चेम्पियनशिप में थांदला को गोल्ड मेडल

थांदला (कादर शेख) - थर्ड इंटर स्कूल स्टेट कराटे चेम्पियनशिप प्रतियोगिता बड़नगर में आयोजित की गई जिसमें थांदला ब्लॉक के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जानकारी देते हुए थान्दला कोच उदयसिंग गरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, थांदला, पेटलावद आदि के बच्चे शामिल थे जिसमें कई खिलाड़ी नेशनल व इंटरनेशनल में चयनित राज्य स्तर के थे। इन सब प्रतियोगियों में थान्दला के सुनील डामोर व साँई प्रसाद डामोर ने कुमिते में गोल्ड मेडल व काटा इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों व मुख्य कोच को बड़नगर विधायक के आतिथ्य में सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post