निःशुक्ल नेत्र जाँच शिविर सम्पन्न - 20 मरीजो के निःशुक्ल ऑपरेशन किये गए
थांदला (कादर शेख) - ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) तथा समता फाउंडेशन मुंबई एवं जिला चिकित्सालय झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्वास्थ्य समिति दृष्टि विहिनता कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन स्थानीय सिविल अस्पताल थान्दला में किया गया। जानकारी देते हुए आईजा के प्रदेश अध्यक्ष पवन नाहर ने बताया कि ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिकजी हुंडिया के जन्म दिवस पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 186 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों को जिला चिकित्सालय झाबुआ ले जाकर लैंस प्रत्यारोपित ऑपरेशन किए गए। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एस. बारिया, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अनिल राठौड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी. एस. अवास्या का विशेष सहयोग मिला। समस्त नेत्र रोगियों के नेत्र का परीक्षण नेत्र चिकित्सा सहायक राजू नायक द्वारा किया गया व उन्हें झाबुआ ले जाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग व समाजसेवी आईजा सदस्य उपस्थित थे।
Tags
jhabua

