आदर्श ग्राम केरा में किये जा रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा | Adarsh gram kera main kiye ja rhe vikas karyo ki hui samiksha

आदर्श ग्राम केरा में किये जा रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा

सभी योजनाओं का प्रभावी किेयान्वयन करने के निर्देश

आदर्श ग्राम केरा में किये जा रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित वारासिवनी विकासखंड की ग्राम पंचायत भांडी के ग्राम केरा में चल रहे विकास कार्यों की आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

     बैठक में ग्राम केरा में शासकीय योजनाओं के किेयान्वयन की स्थिति पर कराये गये सर्वे पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि सर्वे में पाये गये आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ग्राम केरा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुल 11 हेंडपंप है, इनमें से दो के पानी में फ्लोराईड की मात्रा पायी गई है। फ्लोराईड की मात्रा वाले हेंडपंप के पानी के ट्रीटमेंट का इंतजाम कर दिया गया है। गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्कूल में शौचालय है। इसी प्रकार गांव के सभी घरों में पक्का शौचालय होने के बाद भी कुल्‍ लोग उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं और खुले में शौच के लिए जा रहे है। गांव के सभी बच्चे स्कूल जा रहे है। 18 से 23 आयु वर्ग के युवा भी कालेज या आईटीआई जा रहे है। सभी पात्र छात्र-छात्राओं को स्कालरशीप मिल रही है।

     बैठक में बताया गया कि सर्वे के दौरान गांव में कम वजन के पाये गये बच्चों का उपचार कर लिया गया है और वे सामान्य की श्रेणी में आ गये है। गांव में संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत हो रहे है। गांव के सभी घरों में एलईडी बल्व का उपयोग किया जा रहा है। गांव में स्ट्रीट लाईट नहीं है। गांव के 73 प्रतिशत किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड मिल चुका है। ग्राम के सभी ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के दायरे में लाया गया है। ग्राम के 70 प्रतिशत परिवारों के पास खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर है।

     मख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम केरा के सर्वे में योजनाओं के क्रियान्वयन में जो भी कमियां पायी गई है उन्हें शीघ्र पूरा किया जाये। अधिकारी सतत ग्राम का भ्रमण करें और वहां के ग्रामीणों से सतत सम्पर्क बनाये रखें और शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्रता रखने वाले सभी ग्रामीणों को दिलाया जाये।

     बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सुधांशु वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री आर पी ठाकरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मंगोरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर के लटारे, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी के अंगूरे, जनपद पंचायत वारासिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोस्वामी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक सुश्री वंदना धूमकेती, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री कोरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post