कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ | Kalash yatra nikalkar shrimad bhagwat katha prarambh

कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - महिला मंडल द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर सी गुरुद्वारे के पास भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो 19 फरवरी बुधवार से 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से  शाम 5:00 बजे तक चलेगी । कथावाचक  राजऋषि नरेंद्र गुरु  के मुखारविंद से संगीत में भागवत कथा की जाएगी।  बुधवार को सुबह 11:00 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर सी कलश यात्रा निकली। जो कॉलोनी के प्रमुख कथा स्थल पहुंची जहां आज से कथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक  चलेगी।

कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

भागवत कथा का आयोजन भदोरिया एवं पाटीदार परिवार द्वारा किया जा रहा है। समित की त्रिवेणी भदौरिया, नानू पाटीदार ,गुलशन भदौरिया, संगीता पाटीदार, बंदना पाटीदार ,प्रभा पाटीदार समिति की महिलाओं ने भागवत कथा की व्यवस्था संभाल रही हैं। आज कलश यात्रा में कविता प्रदीप द्विवेदी, पार्षद उमा सोनिक पार्षद प्रतिनिधि तेजराम राठौर , चंदन आलोक पांडे सरदार अंगद सरदार दिलेर सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, मनोज बाबा सहित काफी तादाद में महिलाएं, पुरुष  शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post