10 हजार का इनामी डकैत दीपा को मेघनगर पुलिस ने धर दबोचा
नकाबजनि लूट हत्या डकैती 10 सालों में 15 से अधिक गंभीर मामले हैं दीपा पर दर्ज
मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - मंगलवार को मेघनगर पुलिस थाना टीम को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी मेघनगर थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डकैत दीपा मचार की झाबुआ जिला पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। दीपा पिता भूरजी मचार उम्र 27 वर्ष निवासी बडावली पिछले दिनों रतलाम बाजना लिमडी लूट के मामले में रतलाम न्यायालय में पेशी के लिए पेश किया गया था ।वहां से रिटर्न आते वक्त ग्राम कयडावद के समीप दीपा हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसके बाद से उक्त आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुए थे।10 हजार जे इनामी वारंटी बदमाश दीपा की जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन थांदला अनुभाग पुलिस अधिकारी एम एस गवली के मार्गदर्शन में हम दीपा मचार के निवास स्थान ठिकानों पर लगातार सर्च कर निगाह बनाए हुए थे। सोमवार देर रात तकरीबन 1 बजे दीपा मजार को सुनियोजित ढंग से मेघनाथ पुलिस ने दीपा मचार को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।
कैसे पकड़ में आया डकैत दीपा मचार
मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान सब स्पेक्टर हीरालाल मालीवाड़ ए एस आई महेश भामदरे आनंदीलाल चौहान आरक्षक जाम सिंह सुरेश के साथ पुलिस मोबाइल चालक योगेंद्र मेघनगर टेंपो स्टैंड पहुंचे जहां पर मुखबीर द्वारा सूचना दी गई के बडावली के किसी व्यक्ति के घर के पास डकैत दीपा मचार देशि 12 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस लेकर बेडावली व घोसलीया रोड पर आम राहगीरों को डरा रहा है। कुछ राहगीरों द्वारा फिर से मेघनगर पुलिस को सूचना दी गई जिस पर मेघनगर पुलिस ने घेराबंदी कर 2 टीम बनाई एक पेड़ के पीछे से तो दूसरा रास्ते की ओर से दीपा मचार की ओर आगे बढ़ी और दीपा मचार को बमुश्किल से पकड़ा दीपा ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की एवं भागने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी ने श्रीमती कौशल्या चौहान ने साहस दिखाते हुए दीपा डकैत को पकड़ा एवं उसके पास से तीन हजार पांच सौ रुपए नगदी 12 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए रात्रि 1 बजे दीपा मचार को मेघनगर थाने लाया गया जहां पर दीपा लाइसेंस नहीं होने के कारण आयुध धारा अधिनियम 1959 की धारा 25 आर्म्स एक्ट 27 की परिधि के तहत दंडनीय अपराध पाया जाना होकर अपराध पंजीबद्ध किया गया। रात्रि में पूछताछ के बाद मंगलवार को दीपा मचार को थांदला न्यायालय में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट द्वारा उसे संगीन आरोपों को देखते हुए जेल भेज दिया गया।
पिछले 10 सालों पर डकैत दीपा पर क्या-क्या आरोप है
हिस्ट्रीशीटर एवं डकैत दीपा पर नकाब जने लूट हत्या डकैती चाकूबाजी एवं कई गंभीर धाराओं के अपराध पिछले 10 वर्षों में पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किए गए हैं। जिसमें वर्ष 2010 में अपराध क्रमांक 136 आईपीसी की धारा 457 /380 भादवी वर्ष । अपराध क्रमांक 153 में धारा 457/ 380 भादवी अपराध क्रमांक 186 में धारा 457/ 380 भादवी अपराध क्रमांक 153 में धारा 379 भादवी अपराध क्रमांक 411 में धारा 396/ 397 अपराध क्रमांक 436 में धारा 359 मैं मामला पंजीबद्ध है उसी तरह से वर्ष 2014 में अपराध क्रमांक 168 धारा में 394 भादवी अपराध क्रमांक 01 में धारा 394 भादवी अपराध क्रमांक 174 में धारा 363 366 323 294 506 भादवी 7 / 8 ले.अप से बालकों का संरक्षण अधिकनियम अपराध क्रमांक 37 भादवी 395 अपराध क्रमांक 34 में धारा 394 अपराध क्रमांक 85 327 294 323 506 34 भादवी मामला पंजीबद्ध है। समीपस्थ राज्य गुजरात के लिमडी से भी 302 आईपीसी धारा के मामले में दीपा मचार फरारी काट रहा था। वही अपराध क्रमांक 61 2020 में 26 व 27 आर्म्स एक्ट का मामला मेघनगर थाने में मंगलवार को पंजीबद्ध किया गया जिसके बाद थांदला माननीय न्यायालय मजिस्ट्रेट ने दीपा डकैत को जेल भेज दिया।
डकैत के पकड़े जाने से समाज जनों में हर्ष की लहर
मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने डकैत को पकड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा को एक नई ऊंचाई दी है जिससे मेघनगर में हर्ष की लहर है मेघनगर के रोटरी क्लब अपना जैन समाज साईं मित्र मंडल उत्सव समिति व्यापारी संघ नगर सुरक्षा समिति पत्रकार संघ एवं गणेश महिला मंडल द्वारा थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया।
Tags
jhabua

