ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया
रानापुर (ललित बंधवार) - गत दिवस रानापुर से 15 किमी दूर स्थिति ग्राम अमनकुआं में स्थानीय हनुमान मंदिर प्रांगण में एक दिवसय सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे. बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना की अपने देश की मूल सभ्यता को जीवित रखने और माता-पिता के प्रति बच्चों का आदर सत्कार बढ़ाने के उद्देश्य से पूज्य संत श्रीआसाराम जी बापू के दिव्य प्रेरणा से देशभर में आगामी 14 फरवरी वैलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन बनाने की पहल आयोजित की जा रही उस वक्त कई राज्य में भ्रमण कर पूज्य संतश्री आसाराम जी बापू के कृपा पात्र शिष्य श्री रामाभाई एक दिवसीय सत्संग आयोजित कार्यक्रम में व योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ अमनकुआ द्वारा यह आयोजन किया गया। । इस दौरान बड़े पैमाने पर स्कूली बच्चों ने अपने माता-पिता की विधिवत पूजा अर्चना किया माता पिता ने भी अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान बच्चों के अभिभावक भाव विभोर होते नजर आए बच्चों ने हाथों में पूजा की थाली लेकर अपने माता पिता की आरती उतारी और उनसे अपने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद लिया।रामा भाई के सानिध्य में उस वक्त सत्संग पंडाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी नशा मुक्ति का संकल्प लिया अंत में आरती व विशाल भंडारे का लाभ लिया । आश्रम के मीडिया प्रभारी मुकेश परमार ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी 3 फरवरी को छापर खंडा में एक दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आसपास के लोग व स्कूली बच्चों के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस का भी कार्यक्रम किया जाएगा।
Tags
jhabua
