स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन | Swasthy parikshan shivir ka kiya gaya ayojan

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

सिविल सर्जन डाॅ. प्रभाकर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी सेवाएं

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिला एवं सत्र न्यायाधीष तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ एमके. शर्मा के मार्गदर्षन में 1 फरवरी को जिला मुख्यालय झाबुआ पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण और पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मधुमेह, ब्लड प्रेशर और नेत्र परीक्षण के साथ-साथ ब्लड गु्रप की भी जांच की गई। शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीष एमके शर्मा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ किसना अतुलकर ने किया। शिविर में डाॅ. आरएस प्रभाकर सिविल सर्जन, डाॅ. प्रेमलता भूरिया महिला चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. राजेश डावर चिकित्सा अधिकारी (ब्लड बैंक), श्रीमती वर्षा पचाया लेब टेक्नीषियन, धर्मेन्द्र सेन मेल नर्स, हटेसिंग गाडरिया एनसीडी काउंसलर एवं राजेन्द्र जोशी ने मधुमेह, ब्लड प्रेशर और नेत्र परीक्षण किया।

144 से अधिक व्यक्तियों का हुआ परीक्षण

शिविर में चिकित्सकों ने 144 से अधिक व्यक्तियों का परीक्षण किया। जिसमें 18 लोेग ब्लड पे्रषर, 13 लोग ब्लड शुगर, 5 लोग ब्लड प्रेषर तथा ब्लड शुगर के संभावित मरीज पाए गए। इस अवसर पर आरके देवलिया प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुनील मालवीय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, गौरव प्रज्ञानन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजकुमार चोहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राजेन्द्र बर्मन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हर्ष ठाकुर जज, सुश्री प्रतिभा वास्कले जज आदि उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post