डॉ. विमल त्रिपाठी का निधन | Dr vimal tripathi ka nidhan

डॉ. विमल त्रिपाठी का निधन

डॉ. विमल त्रिपाठी का निधन

थांदला (कादर शेख) - पशु चिकित्सालय में कार्यरत् डॉ. विमल त्रिपाठी का निधन बुधवार को हो गया।  डॉ. त्रिपाठी मथुरा पारिवारिक काम से गए थे। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्य़ु हो गई। बुधवार देर रात उनके शव को थां
दला लाया जाएगा। जहां गुरूवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से निकाली जाएगी। मुक्तिधाम पर उनके पुत्र अमन द्वारा मुखाग्नि दी जाएगी। डॉ. त्रिपाठी हंसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह निरीह पशुओं की सेवा में दिन रात लगे रहते थे। उनके असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर छा गई। भरतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय, आँचलिक पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदू प्रेमी, जिला पत्रकार संघ महा सचिव अक्षय भट्ट, पत्रकार गण-मनीष अहिरवार, शाहिद खान, रिंकु गुप्ता, अविनाध गिरी, कादर शेख, राजू धानक, आत्माराम शर्मा, राजू वैद्य, श्री श्रीमन्त अधिवक्ता ने शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से प्राथना की, की मृत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post