कोरोना वायरस से सचेत रहे, घबराएं नहीं, सावधानियां ही इसका उपचार -ः सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया
स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों के लिए जारी की सलाह
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - कोरोना वायरस से संबंधित प्रकरण चीन के वुहान क्षेत्र में पाजीटीव केस पाए गए है। इसके अलावा अन्य 20 देशो जिसमें जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेषिया, कम्बोडि़या, थाईलेंड, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फं्रास, जर्मनी साउदी अरब, अमीरान, हांंगकोंग, मकाऊ, फिलिपिंग, ताईवान एवं फिनलेंड में भी इसके पॉजीटिव प्रकरण पाए गए। इस बिमारी से भारत के केरल राज्य से 3 प्रकरण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बारिया ने बताया कि झाबुआ जिले में भी इस बिमारी से बचाव के लिए विषेष प्रबंध किए गए है एवं सलाह दी गई हे कि आपके ग्राम, नगर, शहर में कोरोना बिमारी से प्रभावित देशो से यात्रा कर यदि कोई व्यक्ति आता है तो स्वास्थ्य विभाग एवं कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे।
यह रखे सावधानियां
सीएचमओ डॉ. बारिया ने आगे बताया कि कोरोना वायरस से ज्यादा भयभीत होने की आवष्यकता नहीं है। आप व्यक्तिगत साफ-सफाई का विषेष ध्यान रखे। बार-बार साबुन एवं पानी से हाथ धोए, खांसते एवं छिंकते समय मुंह पर कपड़ा एवं रूमाल रखे, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, तेज बुखार, खांसी, श्वास की तकलीफ आदि लक्षण दिखाई देने पर तत्काल शासकीय चिकित्सालय में जांच करवाएं।
उच्च शिक्षा हेतु विदेशो में अध्ययन करने वाले बच्चें भी रखे सावधानी
डॉ. बारिया ने बताया कि झाबुआ जिले में अभी ऐसे मरीज होने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी सावधानी रखने की अत्यंत आवष्यकता है। इस क्षेत्र से बहुत से बच्चें उच्च शिक्षा हेतु विदेशो में भी नोकरियां कर रहे है एवं उच्च अध्ययन करने के लिए भी जाते, ऐसे में अगर प्रभावित क्षेत्र में उनका आना-जाना होता है, तो वहां विषेष सावधानी रखी जाए, तथा उपरोक्त लक्षण पाए जाने पर तुरंत समीपस्थ चिकित्सालयों में जाकर अपना उपचार करवाएं। ऐसे मरीजों के जांच हेतु सेंपल नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ बॉयलॉजी पूणे भेजे जा सकते है। मात्र सावधानी बरतकर ही इस जानलेवा बिमारी से बचा जा सकता है।
Tags
jhabua
