कॉलोनी में नहीं मिल रही पानी की सुविधा
बड़वानी (आदित्य शर्मा) - शहर के आशा ग्राम रोड पर स्थित बालाजी रेसिडेंसी कॉलोनी में पानी की सुविधा नहीं मिल रही है कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर से कॉलोनाइजर की शिकायत की है लोगों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने सभी सुविधाएं देने का वादा करके प्लाट दिए थे लेकिन अब यहां पानी की सुविधा नहीं दी जा रही है इससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है रहवासी लक्ष्मी अवास्या व हरिओम पाटीदार ने बताया कॉलोनाइजर ने क्लब हाउस गार्डन बच्चों के लिए गार्डन 24 घंटे पानी आरो प्लांट पेयजल जैसी सुविधा देने की बात कही थी अब यह सुविधा नहीं मिल रही हैं
Tags
badwani
