कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया
जबलपुर (संतोष जैन) - कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर कलेक्टर रानी बाटड़, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे सहित सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पूर्व बैठक में सीएम हेल्पलाइन के सौ दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विभाग प्रमुख द्वारा प्रत्येक मंगलवार व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से चर्चा करने के निर्देशों के परिपालन में विभागवार की गई।
कार्यवाही की समीक्षा कर सभी को अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ता से चर्चा कर शिकायतों के निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों ,पीजी पोर्टल व वरिष्ठ कार्यालय के पत्रों पर की गई कार्यवाही की भी विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल में अधिकारियों से सहभागिता का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल में स्वप्रेरणा से जिले के शिक्षकों द्वारा अपनी शाला में टीवी, प्रोजेक्टर भेंट कर स्मार्ट क्लास बनाने की दिशा मे कार्य किया जा रहा हैं।
जिले की 3000 से अधिक स्कूलों को 15 फरवरी तक स्मार्ट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सभी अधिकारी स्वप्रेरणा से सहयोग करें ताकि जिले के शासकीय स्कूलों के शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास हो सके। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को संगठित भू माफिया को लेकर अपने अनुभाग के शासकीय भूमि में किए गए अतिक्रमण को चिन्हांकित कर सख्ती से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को बिना फिटनेस व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वेतन निर्धारण प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर सभी विभाग प्रमुखों को 31 मार्च तक शत प्रतिशत प्रकरणों के निराकरण के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया।
Tags
jabalpur
