कलेक्टर ने किया लांजी के नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण | Collector ne kiya lanji ke navnirmit aspatal bhavan ka nirikshan

कलेक्टर ने किया लांजी के नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया लांजी के नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 06 फरवरी को लांजी के नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर सी पनिका, लांजी एसडीएम श्री गोहल, एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आर्य ने 09 फरवरी को प्रभारी मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, कृषि मंत्री श्री सचिन यादव एवं खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल की मौजूदगी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। 09 फरवरी को लांजी में लांजी से गोंदिया एवं लांजी से रजेगांव सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कलेक्टर ने किया लांजी के नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण

Post a Comment

Previous Post Next Post