पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या | Pati ne ki gala dabakar patni ki hatya

पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के गांव लालगुवाडी के नाले के पास पड़ी हुई एक महिला की लाश को एक व्यक्ति कपड़े से ढक रहा है। इस सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुची, लेकिन तब तक लाश को ढक रहा व्यक्ति गायब हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला कि गायब व्यक्ति महिला का पति है। दोनो रात को शादी में आये थे और रात को साथ मे ही घर जाने के लिए निकले थे।

यह जानकारी  आने के बाद पुलिस ने मृत महिला के पति की तलाश की और उसे पकड़ा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने अपनी पत्नी की रात को गला दबाकर हत्या कर लाश को नाले के पास ही छोड़कर चला गया था।

यह है मामला डीडी नगर थाना प्रभारी बी डी जोशी ने बताया कि मृतिका धनकी बाई अपने पति रमेश के साथ गाव लालगुवाडी में शादी में आई थी।दोनो पति पत्नी शादि में शामिल होने के बाद अपने घर जाने के लिए निकले। लेकिन घर उसका पति रमेश अकेला पहुच। बच्चो ने अपनी माँ का पूछा तो उसने बताया कि वह अपनें मामा के घर रुक गयी है। आज सुबह रमेश घर से जल्दी निकल कर लालगुवाडी नाले के पास पहुचा। वहां वह अपनी पत्नी की लाश के पास बैठ गया। वह लाश को कपड़े से ढक रहा था। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगो की निगाह पड़ी। उन लोगो ने उससे पूछा तो उसने बताया की उसकी पत्नी की अचानक मौत हो गयी। लेकिन वह मौत के कारणों को लेकर बदल -बदल कर बात कर रहा था। इससे ग्रामीणों को शंका हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी रमेश को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से की गई प्रारम्भिक पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी रमेश अपनी पत्नी पर शंका करता था वह कभी उसको कही भी अकेले नही जाने देता था। कल उनके बीच घर पर विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post