चौथा महीना शुरू नही हुआ सचिव का वेतन | Choutha mahina shuru nhi hua sachiv ka vetan

चौथा महीना शुरू नही हुआ सचिव का वेतन

चौथा महीना शुरू नही हुआ सचिव का वेतन

बैतुल (रोहित दुबे) - आमला जनपद पंचायत के अंर्तगत आने वाली 68 ग्राम पंचायतो के सचिव का वेतन लगभग 4 माह से नही हुआ है ।जानकारी के मूताबिक माह नवम्बर 2019 से जनवरी तक तीन माह व फरवरी माह भी लगभग चौथा पूर्ण होने वाला है लेकिन आज तक वेतन सचिवों को अप्राप्त है ।वही आगामी कुछ दिन बाद शिवरात्रि पर्व है जिसमे ग्रामीण इलाकों में धूमधाम व पंरपरानुसार त्योहार मनाया जाता है ऐसे में सचिवों के परिवार के सामने शिवरात्रि पर्व कैसे मनाए यह समस्या खड़ी है ।वही दूसरी ओर सचिवों के बच्चे जो स्कूलो में अध्ययनरत है खासतौर पर निजी स्कूलों में उन्हें स्कूल फीस 3 माह से नही चुकाने के कारण शर्मिंदा होना पड़ रहा है ।ग्राम पंचायतो में रोजाना कार्य करने हेतु भी पेट्रोल ईंधन की पूर्ति की समस्या आ रही है ।वर्तमान में सभी पंचायतो में ई ओ एल सर्वे शुरू है जिनमे सचिव सुबह 7 बजे से पँचायत की फील्ड में भृमण करने जा रहे है जिन्हें उधार में पेट्रोल लेकर कार्य चलाना पड़ रहा है।गौरतलब होगा कि इस पूरे मामले में जनपद की लापरवाही साफतौर पर सामने आ रही है पहले सचिवों का वेतन आवंटन नही होना बताया जा रहा था।अब अधिकारी यह कह रहे कि आवंटन राशि पोर्टल पर शो नही होने से वेतन भुगतान बिल नही लग पा रहे है ।

इनका कहना है

सचिवों का वेतन शीघ्र करवाने जिला व भोपाल अधिकारियों से चर्चा की है।
संस्कार बाबरिया, सी ई ओ, जनपद कार्यालय आमला

Post a Comment

Previous Post Next Post