भोले के दर्शन के लिए लगी भीड़ | Bhole ke darshan ke liye lagi bhid

भोले के दर्शन के लिए लगी भीड़

कई संस्थाओं ने किया फलाहारी खिचड़ी का वितरण

भोले के दर्शन के लिए लगी भीड़

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - नगर पालिका क्षेत्र के मंदिरों भोले के दरबार में दर्शनार्थियों की लगी लंबी लंबी कतारें ।औद्योगिक क्षेत्र का एकमात्र प्राचीन बोकनेश्वर महादेव मंदिर तारपुरा पर रात 12:00 बजे से ही अभिषेक महाआरती के लिए पहुंचे। भक्तगण  का आज दिन भर मेला रहेगा। जगह-जगह साबूदाना की खिचड़ी ,साबूदाने की खीर, फरियाली मिक्चर ,पानी के स्टाल लगे हुए हैं । कई सामाजिक संगठनों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है । आज यहां प्रति वर्ष की भांति  इस वर्ष भी मेला भी लगा हुआ है । यहां भारी तादात में भक्ति गण  दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं । कई किलोमीटर पैदल चल कर तो कई अपने निजी साधन से,  बस मैजिक आना ले जाना कर रहे हैं। कई सामाजिक संस्थाओं ने निशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई है ।रास्ते में सांवरिया मंदिर, कालिका माता मंदिर ,सभी मंदिरों पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी हुई है। कई मंदिरों पर अखंड रामायण का आयोजन भी किया गया है। सागौर, इंडोरामा, खेड़ा ,बरदरी ,अकोलिया, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,धनड़ सहित आसपास के सभी कई गांव के  लोगों की भीड़ दर्शन करने पहुंच रही है ।आज 21 कुंडी महायज्ञ का समापन 12:00 बजे बाद पूर्णाहुति के बाद  महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मेले में पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, निजी संस्थाएं, बोकनेश्वर  सेवा समिति ,द्वारा व्यवस्था  को संभाले हुए हैं।

भोले के दर्शन के लिए लगी भीड़

Post a Comment

Previous Post Next Post