एग्री व्यापार एप के माध्यम से किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच सकेंगे
थांदला (कादर शेख) - दिनाँक 18-02-2020 को मार्केटिंग सोसाइटी थांदला जिला झबुआ के प्रांगण में एग्री व्यापार से संबंधित जानकारी जिला विपणन अधिकारी श्री शिशिर शिन्हा झाबुआ द्वारा किसान भाइयों को जानकारी दी गई जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि किसान टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए सहकारिता के माध्यम से किसान एग्री व्यापार की शुरुआत की गई इस व्यापार में जो भी किसान उपज बेचने का इच्छुक है उस किसान को मार्कफेड के ऑनलाइन पोर्टल एग्री व्यापार में पंजीयन कराना होगा इस व्यापार में ई-पेमेंट के माध्यम से किसान को उपज की राशि उपज बेचने के तीन दिवस बाद मिल सकेगी एग्री व्यापार एप के माध्यम से देश के किसी भी कोने में अपनी उपज उचित दाम पर बेच सकेंगे। कार्यक्रम में मार्केटिंग मैनेजर श्री बसंतीलाल पाटीदार जी एवं किसान बंधुओं को भी जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक किसानों को पंजीयन करने हेतु सलाह दी गई । साथ ही ईफको के प्रतिनिधि श्री हरेराम बिरले द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया जिसमें बायोफर्टिलाइजर एवं नेनो उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी गई।
Tags
jhabua
