नगरपालिका परिषद् द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी को
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - स्थानिय नगरपालिका परिषद् द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी को फतेह क्लब दोपहर 3ः30 बजे से किया गया है। जिसमे महिला क्रिकेट टीम, पुरूष क्रिकेट-प्रषासन एवं मिडिया टीम, सामूहिक नृत्य एवं एकल गायन के कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। महिला क्रिकेट एवं पुरूष क्रिकेट मे क्रमषः पुरूस्कार राषि 5100, द्वितीय राषि 3100 तथा सामूहिक नृत्य मे प्रथम पुरूस्कार 5100, द्वितीय पुरूस्कार 3100 तथा तृतीय पुरूस्कार राषि 2100, एकल गायन मे प्रथम पुरूस्कार 1100, द्वितिय पुरूस्कार 701 तथा तृतीय पुरूस्कार 501 का वितरण किया जावेगा। महिला एवं पुरूष क्रिकेट 10-10 ओवर का खेला जावेगा। सामूहिक नृत्य के लिए प्रत्येक दल मे न्यूनतम 08 और अधिकतम 12 प्रतिभागी होंगे। सामूहिक नृत्य मे प्रत्येक दल को 08 मिनट एवं एकल गायन मे प्रत्येक दल को 04 मिनट का समय दिया जावेगा।
Tags
jhabua
