12 फरवरी से जामली में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन | 12 february se jamli main hoga shrimad bhagwat katha ka ayojan

12 फरवरी से जामली में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

पंडित कमलकिशोरजी नागर द्वारा किया जाएगा कथा का वाचन, तैयारिया अंतिम चरण में

12 फरवरी से जामली में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

पेटलावद (मनीष कुमट) - तहसील के गांव जामली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा दिनांक 12 फरवरी से अट्ठारह फरवरी तक कथा का समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक का रहेगा खेल ग्राउंड परिसर में मालवा माटी व मां सरस्वती के वरद पुत्र पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा भागवत कथा की तैयारी अंतिम रूप में चल रही है क्षेत्र में इतना उत्साहा देखा जा रहा है गांव जामली के ग्रामीण जन चाहे छोटा हो या बड़ा सभी जुटे हुए हैं भगवत कथा करने के लिए अपने पिता की स्वर्गीय माँगीलाल पाटीदार इच्छा थी कि गांव जामली में भगवत कथा पंडित कमल किशोर जी नागर की लेकिन उनकी यह इच्छा उनका पुत्र कांतिलाल पाटीदार पूरी कर रहा है भगवत कथा की व्यवस्था करने के लिए करीबन आठ समितियां बनाई गई है जिसमें आसपास के गांव के ग्रामीण जनों को व्यवस्था करने का जिम्मा दिया गया है क्योंकि कमल किशोर जी नागर की भागवत कथा जहां पर भी होती है वहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनकी कथा सुनने के लिए आते हैं पांडाल लगाने का कार्य अंतिम रूप में चल रहा है वही पास में कमल किशोर जी नागर की कुटिया बनाई जा रही है जहां पर वह ठहरेंगे गांव जामली में पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया जाएगा उसके बाद कथा स्थल से लगाकर मेन रोड जामली के तक लाइट डेकोरेशन किया जाएगा। कथा के पहले दिन गांव में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी रायपुरिया पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक लेखक जयंत नायक ने बताया कि पुलिस भगवत कथा की सुरक्षा के लिए तैयार हैं प्रतिदिन हमारे जवान वहां पर ड्यूटी करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post