आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनि जी म.सा की 88 जन्म जयंती सामूहिक 350 एकाशन से मनाई
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - वर्तमान के वर्धमान , श्रमण श्रेष्ठ , आध्यत्मयोगी, आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनि जी म.सा की 88 जन्म जयंती के अवसर पर झाबुआ श्री संघ का अहोभाग्य की अनुशिष्य सरलमना ,तत्त्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्र मुनि जी म.सा , पूज्य श्री आदित्य मुनि जी म.सा , पूज्य श्री प्रशश्त मुनि जी म.सा की पावन निश्रा में मनाने का सुअवसर प्राप्त हुआ
पूज्य म.सा ने पूज्य आचार्य भगवंत के जीवन ओर आध्यत्म जीवन पर प्रकाश डाला , आपके पावन निश्रा में 1 तेला, 20 से अधिक उपवास , सामूहिक 350 से अधिक एकाशन की तपश्या से आचार्य भगवंत उमेशमुनि जी म सा की 88 वी जन्म जयंती मनाई , इस अवसर पर धर्म सभा में उपस्थित सकल श्री संघ के समाजजनों ने गुरुदेव के गुणगान करे मंदिर मार्गी समाज के वरिष्ट धर्मचंद जी मेहता , बावन जिनालय के व्यवस्थापक श्री संजय जी मेहता , तेरापंथ संघ अध्यक्ष श्री पंकज जी कोठारी, स्थानकवासीश्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप जी रुनवाल, नवयुवक मंडल के सचिव पूर्वेश जी कटारिया ने गुरुदेव के प्रति अपने विचार रखे, महिला मंडल की और से सोना जी कटकानी , दीपिका जी कटकानी एवमं बालिका मंडल से अनुषा घोड़ावत, मन्शवी घोड़ावत ने स्तवन की प्रश्तूती दी गुणानुवाद सभा में सामुहिक एकाशन के लाभार्थी परिवार श्री सुजानमल जी सुनील जी कटकानी, श्री कनकमल जी संजय जी विनोद जी कटकानी परिवार का श्री संघ ने बहुमान किया । गुणानुवाद सभा का संचालन श्री प्रदीप जी रुनवाल ने किया ,उक्त जानकारी नवयुवक मंडल के सचिव पूर्वेश कटारिया ने दी।
Tags
jhabua

