ग्राम भरवेली में मोक्ष धाम आज अपनी दुर्दशा का शिकार हो गया है
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - मध्यप्रदेश जिला बालाघाट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ग्राम भरवेली में मोक्ष धाम आज अपनी दुर्दशा का शिकार हो गया है जहाँ न तो साफ सफाई होती है न तो किसी भी तरह की व्यवस्था दी जाती है आज अगर जनप्रतिनिधियों की बात करे तो सब ने चुप्पी बांध ली है जनता का कहना है कि अगर अंतिम संस्कार करना है तो किसी भी तरह की कोई व्यवस्था है ही नही यह भी देखा जा सकता है मोक्ष धाम किस जर्जर स्थिति में है टीनसेड के परखच्चे उड़ चुके है यह बात भी सामने आई है अगर बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार किया जाता है तो बारिश की बजह से शव ठीक से जल नही पाते है।
Tags
dhar-nimad

