नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखा नक्सली डम बरामद
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी के चलते पुलिस को लगातार नक्सली डंप मिल रहे हैं जिसके बाद उन क्षेत्रों में पुलिस की टीमों ने सर्चिंग बढ़ा दी है वही डीआईजी रविशकर डेहरिया के निर्देशों के तहत टीम सीता पाला भेजी गई जिससे पुलिस को और भी सफलता मिल सकती है आपको बताएं कि 23 फरवरी को बालाघाट पुलिस और हॉक फोर्स कि संयुक्त टीम ने गढ़ी क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी दादर के जंगल में नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया था इस संदर्भ में दूरभाष पर चर्चा के दौरान डीआईजी श्री डेहरिया ने बताया कि पुलिस को लगातार नक्सली डंप बरामद हो रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने सर्चिंग बढ़ा दिया है वही सीता पाला सहित अन्य क्षेत्रों में टीम को भेजा गया है और भी सफलता मिलने की संभावना है।
Tags
dhar-nimad
