निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने का मामला, 76 पंचायत सचिवों का वेतन काटने के आदेश | Nirman karyo ki samiksha bethak main anupasthit rahne ka mamla

निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने का मामला, 76 पंचायत सचिवों का वेतन काटने के आदेश
   
निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने का मामला, 76 पंचायत सचिवों का वेतन काटने के आदेश

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने 04 फरवरी 2020 को आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में 86 ग्राम पंचायतों के सचिवों के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये है। इनमें से 18 ग्राम पंचायतों के सचिव किचनशेड निर्माण की एवं 68 ग्राम पंचायतों के सचिव सांसद विधायक निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे।

     शालाओं में किचन शेड निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान लालबर्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत कामथी, टेकाड़ी-लो, सिहोरा, बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत सकरी, बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत टिंगीपुर, किरनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलगांव खुर्द, खैरलांजी विकासखंड की ग्राम पंचायत चिखलाबांध, कटंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत कोयलारी, बाहकल, सुंदर, देवथाना, बिछवा, कालीमाटी, कोडमी, कटेरा एवं बैहर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुगांव, बिठली-उ. एवं कोहका के सचिव बिना किसी सूचना के बैठक से अनुपस्थित थे।

निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने का मामला, 76 पंचायत सचिवों का वेतन काटने के आदेश

     04 फरवरी 2020 को आयोजित सांसद, विधायक निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में बैहर विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरपार, लातरी, राम्हेपुर, जैतपुरी, समरिया, परसवाड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत लगमा, डूडगांव, टिकरिया, खुरमुंडी, खुरसुड़, शैला, बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत दमोह, कनिया, सिंघनपुरी, खुर्सीपार, किरनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलगांव खुर्द व मड़कापार, लांजी विकासखंड की ग्राम पंचायत कटंगी, दुल्हापुर, डोरली, बेलगांव, लाड़सा, बापड़ी, बिसोनी, अंधियाटोला, चिखली, वारी, साडरा, नंदोरा, पाथरगांव, नेवरवाही, घोटीघुसमारा, बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत पायली, नेवरगांव, सोनखार, मोतेगांव, टिटवा, चमरवाही, जरेरा, लिंगा, टाकाबर्रा, गुडरू, चांगोटोला, घुनाड़ी, खैरगांव व कुम्हारी, लालबर्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़गांव, गणेशपुर, पांढरवानी, मोहगांव(जाम), बेहरई, बघोली, भांडामुर्री, टेंगनीकला, धपेरा, बुट्टा-हजारी, मोहगांव(बोरी) व रानीकुठार, कटंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत पौनिाया, गोरेघाट व कलगांव एवं खैरलांजी विकासखंड की ग्राम पंचायत फुलचुर, चिखलाबांध, खैरलांजी, किन्ही, भंडारबोड़ी, मिरगपुर व सावरगांव के सचिव बिना किसी सूचना के बैठक से अनुपस्थित थे।

     निर्माण कार्यों के नोडल अधिकारी सहायक यंत्री श्री भास्कर शिव ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में इन 86 ग्राम पंचायतों के सचिवों के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर उनका 04 फरवरी का अवैतनिक अवकाश स्वीकृत कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन पंचायतों के सचिव का वेतन काटने की कार्यवाही करें और पालन प्रतिवेदन जिला पंचायत को उपलब्ध करायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post