सीआरपीएफ 123 पुलिस बटालियन ने बाटी ग्रामीणो को सामग्री | CRPF 123 police bataliyan ne bati gramino ko samagri

सीआरपीएफ 123 पुलिस बटालियन ने बाटी ग्रामीणो को सामग्री

सीआरपीएफ 123 पुलिस बटालियन ने बाटी ग्रामीणो को सामग्री

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना रूपझर मे पदस्थ 123 बटालियन के माध्यम से आसपास के  ग्रामों  के जरूरतमंद ग्रामीणों को 123 बटालियन द्वारा कई सामग्री बांटी गई जिसमें ग्राम छपरवाही चिखलाझोडी़   रुपझर हुड्डीटोला,  गोदरी टोला, के ग्रामीणों के महिला पुरुष तथा बच्चों को जरूरतमंद सामग्री बांटी गई जिसमें कंबल साड़ी गैती, फावड़ा, बर्तन, पानी, ड्रम, इमरजेंसी, लाइट, मच्छरदानी, वाटर, फिल्टर, स्कूल बैग, अन्य सामग्री बांटी गई तथा सभी ग्रामीणों को 123 बटालियन सीआरपीएफ के द्वारा भोजन कराया गया 

सीआरपीएफ 123 पुलिस बटालियन ने बाटी ग्रामीणो को सामग्री

इसके पश्चात वालीबाल प्रतियोगिता कराया गया जिसमें आसपास के ग्रामों की टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच   गुदमा तथा छपरवाही के बीच खेला गया जिसमें गुदमा टीम  विजेता रही दोनों ही टीमों को ट्रॉफी ड्रेस वालीबॉल तथा नेट प्रदान की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश कुमार (कमांडेड 123 बटालियन ) ,राहुल डी. सेठ.  (द्वितीय कमान अधिकारी ),एमजी डोमिनिक (उप कमांडेंट) , जेम्स बारिक (अध्यक्ष सर्व धर्म सेवा समिति उकवा), सविंद्र धुर्वे  (उप निरीक्षक रूपझर), सुरेंद्र नाथ (असिस्टेंट कमांडेंट), रणजीत सिंह (निरीक्षक  123 बटालियन ), शूरवीर सिंह, बलवीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह और समस्त 123 सीआरपीएफ बटालियन के जवान इसी कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत रूपझर की सरपंच महोदया श्रीमती अनीता मर्सकोले उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post