आपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम मांडली में 7 फरवरी को संपन्न हुआ | Apki sarkar apke dwar shivir gram mandli main 7 february ko sampann

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम मांडली में 7 फरवरी को संपन्न हुआ

कुल 194 आवेदन आए जिसे 7 दिन में निराकरण करेंगे

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम मांडली में 7 फरवरी को संपन्न हुआ

मांडली (हार्दिक बसेर) - जिला स्तर के अधिकारी जिले से एक बस में सवार सुबह 9:00 बजे ग्राम मांडली पहुंचे वहां एसडीएम पराग जैन ने अगवानी की. स्वल्पाहार पश्चात सभी अधिकारी तुरंत आकस्मिक चयनित ग्राम पंचायत रामपुरा पहुंचे वहां 17 वार्ड में 5-5 के समूह में सभी अधिकारी हर वार्ड में घर-घर जाकर पहुंचे व शासन की योजनाओं की जानकारी दी, समस्या जानी, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र स्कूल का निरीक्षण किया. कलेक्टर प्रबल सिपाहा व एसपी विनीत जैन रामपुरा  के समीप रामपुरी अस्पताल व स्कूल का निरीक्षण किया. प्राथमिक शाला में पांचवी की प्री बोर्ड की परीक्षा में बच्चों को प्रश्न पत्र नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. रामपुरा में वार्ड क्रमांक 9 में एसडीएम श्री जैन, बीआरसी मंगल नायक,उपयंत्री पटेल ने स्कूल की गुणवत्ता पर प्रसन्नता जाहिर की. वहीं आंगनबाड़ियों में समूह द्वारा नाश्ता न बनाने पर तत्काल समूह संचालक को बुलाकर फटकार लगाई. 

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम मांडली में 7 फरवरी को संपन्न हुआ

दोपहर में 1:30 बजे शिविर स्थल पर क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदन की जानकारी विभागीय समीक्षा  बताई.  मुख्य अतिथि विधायक वीर सिंह भूरिया ने कर्ज माफी शिक्षा, गुणवत्ता, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि की जानकारी दी व कहा आप अपराध व व्यसनों से दूर रहे. कमलनाथ सरकार विकास की गंगा ला रहे हैं. इसका लाभ लीजिए, घर बैठे बैठे जिले के सभी अधिकारी आए हैं समस्याओं का समाधान करवाओ. जिले के राष्ट्रीय कवि निसार पठान रंभा पुरी ने मध्यप्रदेश शासन की योजना का लाभ उठाने व कविता के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी.  कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने शिविर के उद्देश्य व शासन की योजनाओं का बखान किया व कहा कि हम आपके लिए हर पल तत्पर है एसपी श्री जैन ने अपराध व नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी सामाजिक कार्यकर्ता भुर्का भाई भूरिया ने अपनी भाषा में दारू व दाप से दूर रहने की बात की. 

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर ग्राम मांडली में 7 फरवरी को संपन्न हुआ

सेवा दल में जिलाध्यक्ष रायसिंह सहलोत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पारसिंह डिंडोर ने भी संबोधित किया. मंचासीन अतिथियों में काकू बसेर, सरपंच बादल भुरिया, भारत सिंह सांखला, नवल सिंह नायक आदि उपस्थित थे. संचालन मोहन डिंडोर ने व आभार राजू मालीवाल ने माना. एसडीएम श्री पराग जैन ने बताया कुल 194 आवेदन आए जिनका निराकरण 7 दिन में हो जाएगा. कार्यक्रम के पश्चात एक विशेष मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत जिसमें किसी व्यक्ति के मृत्यु होने पर 100 किलो गेहूं एवं जन्म पर प्रत्येक हितग्राही को 50 किलो गेहूं की शुरुआत आज मेघनगर जनपद पंचायत के ग्राम मांडली मैं माननीय विधायक श्री वीर सिंह भूरिया  द्वारा 4 हितग्राही को सो सो किलो एवं  पचास पचास किलो मृत्यु और जन्म के हितग्राही को दिए गए आपकी सरकार आपके द्वार तहत ग्राम मांडली में ग्राम वासियों की अपार भीड़ मौजूद थी

Post a Comment

Previous Post Next Post